बोकारो ः गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो में दो-दिवसीय द्वितीय, नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रीसेंट ट्रेंड्स ऑफ इंजीनियरिंग, साइंस एंड मैनेजमेंट 2023 का उद्घाटन समारोह कॉलेज के गुरु तेग बहादुर ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सरकार के विशेष सचिव ए.के.सिंह (भा.प्र.से.) व अन्य अतिथि सी.डी.ओ., ई.एस.एल.- वेदान्ता श्रीमती नीलिमा शर्मा, सिम्फर धनबाद के सुधीर कुमार कश्यप तथा सरकारी पॉलिटेक्निक, खुटरी के प्रिंसिपल डॉ. मदन मोहन महतो थे। कुलपति का स्वागत जीजीपीएस चास के स्कूल बैंड ने किया। सत्र का शुभारंभ अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता प्रदान करने तथा दीप-प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद जीजीपीएस सेक्टर- 5 की छात्राओं ने स्वागत गान एवं नृत्य किया। तत्पश्चात अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस के बुक ऑफ प्रोसीडिंग्स का विमोचन किया। कॉलेज के निदेशक एवं कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने स्वागत भाषण में इस नेशनल कॉन्फ्रेंस के बारे में बताया।
संस्थान अध्यक्ष व कॉन्फ्रेंस के चीफ पैट्रन तरसेम सिंह ने कॉलेज के बारे में जानकारियां दीं। कुलपति महोदय ने अपने भाषण में कान्फ्रेंस के विषय, इंडस्ट्री 5.0 पर सविस्तार चर्चा की। उन्होंने इस विषय के चयन के लिए निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार की दृष्टि तथा उनकी टीम की सराहना की।
संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने अपने भाषण में सोसायटी एवं कॉलेज के कार्यों के संबंध में प्रकाश डाला। मैनेजमेंट सदस्य हरदीप सिंह तथा जीजीपीएस सेक्टर 5 के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती मंचासीन रहे। सह-कन्वीनर डॉ. ए.पी. बर्णवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ। प्रथम टेक्निकल सत्र में देश-भर से आये और जुड़े प्रतिभागियों ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये। इस कॉन्फ्रेंस में कुल 34 रिसर्च पेपर विभिन्न राज्यों से सम्मिलित हो रहे हैं, जिसमें झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि शामिल हैं। साथ ही, एक प्रतिभागी स्विट्जरलैंड से शामिल हुए हैं। सम्मिलित रिसर्च पेपरों में से तीन श्रेष्ठ पेपरों को पुरस्कृत किया जायेगा।
मंच का संचालन छात्रा प्रतिभा कुमारी और स्नेहा रत्न ने किया। कॉलेज एन.एस.एस. के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया। कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, प्रो. सुमीत पांडेय, प्रो. मुकेश सिन्हा, प्रो. तेज बहादुर सिंह, प्रो. पल्लवी प्रसाद, प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. अपूर्वा सिन्हा, प्रो. सुषमा, आनंद जायसवाल, अनिल सिंह, गुरमेल सिंह तथा अन्य ने योगदान दिया।
