बोकारो ः बोकारो स्टील प्लांट के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कांफ्रेंस रूम में सतर्कता जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी, बीजीएच डॉ विभूति भूषण करुणामय और मुख्य महाप्रबंधक एवं एसीवीओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय चिकित्सकों के साथ काफी संख्या में प्रतिभागी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक एवं एसीवीओ श्री कुमार ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सतर्कता के दृष्टिकोण पर कुछ केस ब्रीफ के उदाहरण के साथ किया। इस इंटरैक्टिव कार्यशाला में कार्यस्थल पर सतर्कता के बारे में प्रतिभागियों के द्वारा भी बहुत ही प्रभावी सुझाव दिए गए।
